भारत

बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

Admindelhi1
10 April 2024 3:30 PM IST
बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की
x
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ और चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा। बीजेपी की ओर से जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी, ‘मस्त’ की जगह नीरज शेखर और खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है।

Next Story