भारत

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

jantaserishta.com
8 Dec 2022 11:11 AM IST
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
x
गांधीनगर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही थी।
कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई। वह केवल 19 सीटों पर आगे चल रही थी।
आम आदमी पार्टी (आप) नौ सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने और सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हर्ष सांघवी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर जैसे पार्टी के बड़े चेहरे अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।
गुजरात में जीत माकपा के अलावा बीजेपी को लगातार सात विधानसभा चुनाव जीतने वाली एकमात्र पार्टी बना देगी। 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story