भारत
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के साथ विभव के भी नजर आने पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
16 May 2024 10:01 AM IST

x
नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर विवादों में चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 10 बजे लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।
केजरीवाल बुधवार रात ही लखनऊ पहुंच गए थे। लेकिन अब भाजपा ने लखनऊ में उनके साथ विभव कुमार के नजर आने पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के सीएम और स्वाति मालीवाल को मनाने की कोशिश कर रहे आप सांसद संजय सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की है।
विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के पीए बताए जाते हैं। उनके बारे में खुद संजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ उन्होंने बदसलूकी की थी और पार्टी इसका संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल भी विभव से नाराज हैं।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विभव कुमार के अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ नजर आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना दुर्घटना नहीं साजिश है। बुधवार रात की फोटो में लखनऊ एयरपोर्ट पर संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और विभव कुमार तीनों है। भाजपा नेता ने कहा कि झूठ ,मक्कारी और धोखा जो आम आदमी पार्टी के चरित्र में है, एक बार फिर दिखा।
सचदेवा ने आंदोलन के समय से अरविंद केजरीवाल की करीबी सहयोगी रही संतोष कोली की 11 वर्ष पहले हुई मौत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब-जब महिलाओं के सम्मान और आत्मसम्मान की बात हुई है, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का चरित्र खोखला नजर आता है। स्वाति मालीवाल के साथ जो घटना हुई, वह कोई पहली घटना नहीं है। आज उन्हें संतोष कोली भी याद आती है जिनकी दुःखद मृत्यु आज भी संदेह के घेरे में है।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या कारण है कि आम आदमी पार्टी में जो भी महिला किसी ऊंचे पद पर जाती है, वह वहां ठहर नहीं पाती। दो दिन पहले संजय सिंह कह रहे थे कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना में विभव का हाथ है और अरविंद केजरीवाल इस पर संज्ञान लेंगे, लेकिन केजरीवाल विभव कुमार को अपने साथ लेकर लखनऊ घूम रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है - "सिर्फ लूटना, धोखा करना और मक्कारी करना"।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





