भारत
भाजपा ने 'कैश फॉर जॉब' घोटाले को लेकर ममता बनर्जी पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
12 Jun 2023 2:34 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में नौकरियां देने के बदले पैसे लेने के मामले में हुए खुलासे के बाद भाजपा ने राज्य में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सीधे-सीधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।
भाजपा आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी भ्रष्टाचार की रानी मधुमक्खी हैं। एक और 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में यह सामने आया है कि मजदूर, सफाई कर्मचारी, चपरासी, एंबुलेंस अटेंडेंट, ड्राइवर, राजमिस्त्री, सफाई सहायक, डम्पर ऑपरेटर के लिए 4 लाख रुपये ; क्लर्कों, शिक्षकों (नगर पालिका द्वारा संचालित स्कूलों में), पाइपलाइन निरीक्षक, सहायक खजांची के लिए 5 लाख रुपये और उप सहायक अभियंता के लिए 6 लाख रुपये का रेट चार्ट पश्चिम बंगाल में नगर पालिकाओं और नगर निगमों में समूह डी और समूह सी सेवाओं के तहत नौकरियों के लिए है।
दरअसल, भाजपा लगातार राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत, भ्रष्टाचार और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी पर राजनीतिक हमला बोलती रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





