भारत

पटना लाठीचार्ज और कार्यकर्ता की मौत के मामले में भाजपा की जांच समिति ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

jantaserishta.com
19 July 2023 1:50 PM IST
पटना लाठीचार्ज और कार्यकर्ता की मौत के मामले में भाजपा की जांच समिति ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
x
नई दिल्ली: पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु के मामले में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चार नेताओं की उच्च स्तरीय जांच समिति ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंप दी हैं। भाजपा की चार समिति के संयोजक बनाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने समिति के अन्य सदस्यों भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल के साथ जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
आपको बता दें कि, भाजपा अध्यक्ष द्वारा गठित इस चार नेताओं की समिति ने पटना जाकर लाठीचार्ज में घायल हुए अपने सांसद, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं से बात कर और पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story