
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार, 7 जून को उत्तर प्रदेश के नोएडा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 'टिफिन पर चर्चा' बैठक करेंगे। नड्डा पहले उत्तर प्रदेश में इसी तरह की 'टिफिन बैठक' 3 जून को आगरा में करने वाले थे, लेकिन उससे एक दिन पहले शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा ने 3 जून को अपने देशभर के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। अब उत्तर प्रदेश में नड्डा का 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम बुधवार को नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एलपीएस ग्लोबल स्कूल में रखा गया है।
दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे एक महीने के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ही भाजपा अध्यक्ष यह 'टिफिन बैठक' कर रहे हैं। इस बैठक के दौरान भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आएंगे और भाजपा अध्यक्ष सभी के साथ बैठकर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से भोजन शेयर कर खाना खाएंगे। इस दौरान नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को साझा करते हुए यह बताएंगे कि इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर की जनता के पास कैसे जाना है और मतदाताओं तक कैसे अपनी बात पहुंचानी है।
Tagsभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डाभाजपाटिफिन पर चर्चाBJP National PresidentJP NaddaBJPdiscussion on Tiffin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





