भारत

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगे

Subhi
24 March 2026 7:37 AM IST
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगे
x
चुनावी तैयारियों

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोलकाता में संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। वे राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

इससे पहले 2 मार्च को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। घुसपैठ के मुद्दे को लेकर नितिन नवीन ने कहा था कि जिस तरह से बंगाल बांग्लादेशियों के देश में घुसने का रास्ता बन गया है, उससे हमारे डेमोग्राफिक बैलेंस के बिगड़ने का खतरा है।

नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में व्यापार, वाणिज्य और व्यवसाय क्षेत्रों के दिग्गजों से बात करते हुए कहा, "बंगाल पहले सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र था, लेकिन इसमें तेजी से गिरावट हो रही है, और इसकी जिम्मेदार राज्य सरकार है, क्योंकि जिस प्रकार से इसको महत्व देना था, इस इलाके को यहां की राज्य सरकार ने महत्व ही नहीं दिया। भारत की अर्थव्यवस्था में पहले बंगाल का 10 प्रतिशत योगदान होता था, जो आज घटकर 5 प्रतिशत पर आ गया है।

इसी बीच, भाजपा अध्यक्ष ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, "राज्य सरकार बंगाल के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर कर रही है, जबकि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को यहां बसने दे रही है। मतदाता सूची से 50 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। यह साफ है कि उन्हें बसाने में किसने मदद की और उन्हें अधिकार दिए।

Next Story