भारत

रविवार से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

jantaserishta.com
18 Feb 2023 3:09 PM IST
रविवार से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक में फिर से सरकार बनाने के अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 19, 20 और 21 फरवरी के इस तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान नड्डा विधान सभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा उडुपी और बेलूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और चिकमंगलूर में बाइक रैली में भी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष श्रृंगेरी मठ जाकर आशीर्वाद भी लेंगे। उनका मठ में ही रात्रि विश्राम करने का भी कार्यक्रम है। नड्डा का मंगलुरु में भी कार्यक्रम है।
चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें चुनावी जीत का मंत्र देने के लिए नड्डा हासन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story