भारत

बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, VIDEO

jantaserishta.com
1 Sept 2023 12:33 PM IST
बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, VIDEO
x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास जाकर उनसे मुलाकात की है। केंद्र सरकार द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक देश एक चुनाव' को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन के फैसले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोविंद से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
आपको बता दें कि, सरकार कोविंद की अध्यक्षता में ' एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर समिति के गठन की अधिसूचना जल्द ही जारी कर सकती है। उसमें समिति के गठन के उद्देश्य, दायरे, सदस्यों के नाम और विचार कर सिफारिश देने की समय सीमा सहित अन्य जरूरी डिटेल हो सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली यह कमेटी देश में ' एक देश एक चुनाव' से जुड़े तकनीकी, कानूनी एवं संवैधानिक पहलुओं पर विचार विमर्श कर अपने सुझाव भारत सरकार को देगी और इन सुझावों एवं सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार इस कानून के मामले में अपनी भविष्य की रणनीति और एजेंडा तैयार करेगी।
गौरतलब है कि, हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। संघ प्रमुख भागवत ने इसी सप्ताह मंगलवार, 29 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story