भारत

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन को लेकर किया गया ये ट्वीट

jantaserishta.com
27 Feb 2022 10:15 AM IST
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन को लेकर किया गया ये ट्वीट
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हो गया है. हैकर ने अकाउंट हैक करने बाद सॉरी भी लिखा है. इस जानकारी के आने के बाद उनके ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया- ''सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया. यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की ज़रूरत है.''

इससे पहले जेपी नड्डा की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया गया था. आज (27 फरवरी) यूपी में 5वें चरण के तहत वोटिंग हो रही है.
सुबह किए गए ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा- ''आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं. पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आयें.''



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story