भारत

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले पर ईंट और पत्थरों से किया गया हमला, देखे VIDEO

jantaserishta.com
10 Dec 2020 1:01 PM IST
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले पर ईंट और पत्थरों से किया गया हमला, देखे VIDEO
x

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है. वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर जा रहे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है.

दक्षिण 24 परगना में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोकने की कोशिश की, इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी भी की. सुरक्षा एजेंसियों ने जेपी नड्डा के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story