भारत

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के लोगों के नाम लिखा खुला पत्र

jantaserishta.com
18 April 2022 10:54 AM IST
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के लोगों के नाम लिखा खुला पत्र
x

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हुई हिंसा के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों के नाम चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में कांग्रेस पर निशाना साधा है और देश की सबसे पुरानी पार्टी से सवाल भी किए हैं. जेपी नड्डा ने कांग्रेस राज के दौरान हुए दंगों की याद दिलाई है.

जेपी नड्डा ने लिखा कि कांग्रेस राजस्थान के करौली में हुई हिंसा पर शांत क्यों है. पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. उन्होंने कांग्रेस राज के दौरान हुए दंगों की याद दिलाई. जेपी नड्डा ने बंगाल और केरल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर बीजेपी कार्यक्रताओं की हत्या की जा रही है. महाराष्ट्र में दो कैबिनेट मंत्री जेल में है. कांग्रेस इस पर चुप क्यों है.
चिट्ठी में जेपी नड्डा लिखते हैं कि वोटबैंक की राजनीति के लिए दशकों से अजामजिक तत्वों के साथ समझौता किया जाता रहा है. पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने वौटबैंक की राजनीति करने वालों की आंखे खोल दी हैं. उन्होंने लिखा कि भारत का युवा विकास चाहता है विनाश नहीं. विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि इतने दशकों तक देश पर शासन करने वाली पार्टियां अब इतिहास के हाशिये पर क्यों सिमट कर रह गई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story