भारत

भाजपा अध्यक्ष आज बाढ़ प्रभावित मनाली, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगे

jantaserishta.com
14 July 2023 9:50 AM IST
भाजपा अध्यक्ष आज बाढ़ प्रभावित मनाली, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की भयावह स्थिति बन गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से पैदा हुए बाढ़ के कारण भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।
नड्डा शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होकर सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचेंगे। मंडी जिले में नड्डा अनेक इलाकों का दौरा कर बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद नड्डा कुल्लू पहुंचकर वहां भी बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए मनाली जाएंगे।
इस दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल भी जेपी नड्डा के साथ मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि, जेपी नड्डा ने सोमवार को ही जयराम ठाकुर और राजीव बिन्दल से फोन पर बात कर हिमाचल प्रदेश के हालात को लेकर चर्चा की थी और साथ ही हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश भी दिया था।
निर्देश के मुताबिक लोगों की सहायता करने और उन्हें सूचना उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने उसी दिन दो हेल्पलाइन नंबर 9317221289 और 8580616570 भी जारी कर दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story