भारत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को हिमाचल प्रदेश में आई तबाही का लेंगे जायजा

jantaserishta.com
19 Aug 2023 12:44 PM IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को हिमाचल प्रदेश में आई तबाही का लेंगे जायजा
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार, 20 अगस्त को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा कर भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेंगे।
नड्डा इस प्राकृतिक त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों के परिवारजनों के साथ मुलाक़ात भी करेंगे। वे समरहिल, शिमला में भारी बारिश के कारण हुए ध्वस्त प्राचीन शिव मंदिर स्थल का मुयायना करेंगे और साथ ही शिमला एवं बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे। नड्डा रविवार को सुबह 9 बजे पांवटा साहिब (सिरमौर) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग द्वारा 9:35 बजे गांव सिरमौरी ताल एवं कच्ची ढांग पहुंचेंगे जहां वे सिरमौरी ताल क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेंगे तथा इस हादसे में दिवंगत 5 सदस्यों के परिवारजनों से मुलाक़ात भी करेंगे।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 11:20 बजे शिमला के शिवबावडी, समरहिल पहुंचेंगे जहां वे भारी बारिश से तबाह हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का जायजा लेंगे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और यहां पर राहत और बचाव कार्य अब तक चल रहा है। इसके पश्चात् वे कृष्णानगर, शिमला बाईपास होते हुए कृष्णानगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकानों और इसके कारण हुए नुकसानों का जायजा लेंगे।
नड्डा दोपहर एक बजे शिमला के होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे 3:15 बजे बिलासपुर के सर्किट हाउस पहुंचकर भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीड़ित शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाक़ात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story