भारत

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भदोही में करेंगे चुनाव प्रचार

Nilmani Pal
5 March 2022 3:29 AM GMT
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भदोही में करेंगे चुनाव प्रचार
x

यूपी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी के भदोही में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि अंतिम दौर का मतदान सात मार्च को नौ जिलों की 54 सीटों पर होना है। वैसे तो चुनाव में एक-एक सीट और एक-एक वोट मायने रखता है, लेकिन यह वो 54 सीटें हैं, जिससे नेताओं की पकड़ का पता चलना है। यह पता चलना है कि उनके दावे में कितना दम है। उनके साथ कितने फीसदी कौन सी जातियां हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में 29 भाजपा, 11 सपा, छह बसपा, चार अपना दल (एस), तीन सुभासपा और एक सीट निषाद पार्टी को मिली थी। भाजपा 10, सपा 20, बसपा 14, कांग्रेस छह, सुभासपा तीन और निषाद पार्टी एक सीट पर दूसरे स्थान पर थी।

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का वोट बैंक भी इसी चरण में बताया जा रहा है। वह स्वयं गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला चुनाव भी वो यहीं से जीते थे। बस फर्क यह है कि पिछली बार भाजपा के साथ थे इस बार सपा के साथ हैं। यह चुनाव उनके दावों और राजभर वोट बैंक के साथ होने की हकीकत भी बताएगा। जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह जद यू से चुनाव लड़ रहे हैं। इन चुनाव में जीत या हार उनका राजनीतिक कद तय करेगी।


Next Story