भारत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के 2 दिवसीय दौरे पर
jantaserishta.com
17 Aug 2023 10:29 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार से दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा भाजपा की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों और कोर कमेटी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और साथ ही क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
नड्डा गुरुवार को शाम 6 बजे के लगभग दमन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और उनके सम्मान में एयरपोर्ट के बाहर एक बाइक रैली भी निकाली जाएगी। नड्डा दमन में पार्टी की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों और कोर कमेटी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को दमन में आयोजित क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





