भारत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की तंजानिया की राष्ट्रपति से मुलाकात

jantaserishta.com
11 Oct 2023 2:50 PM IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की तंजानिया की राष्ट्रपति से मुलाकात
x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को भारत की यात्रा पर आईं तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को भाजपा के दुनिया के अन्य देशों के राजनीतिक दलों के साथ संवाद और संबंधों को मजबूत करने की मुहिम के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन सत्तारूढ़ पार्टी सीसीएम की अध्यक्ष भी हैं।
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात की, जो सत्तारूढ़ पार्टी सीसीएम के अध्यक्ष भी हैं।" भाजपा ने आगे बताया कि, "दोनों नेताओं ने अपने-अपने राजनीतिक दलों के कामकाज और पार्टी-दर-पार्टी संपर्क बढ़ाने के भविष्य के कदमों पर चर्चा की।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story