सड़क मार्ग से UP जा रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कोहरे के कारण चार्टर प्लेन से जाना किया कैंसिल

Assembly Election Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी राज्यों में कार्यक्रम करने में जुटे हैं। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगरा और बरेली क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहीं सपा के नेता बारी-बारी पार्टी को छोड़ते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का युवा केंद्रित घोषणापत्र जारी करेंगे। दोनों नेता पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही बीजेपी हाइब्रिड मॉडल से प्रचार प्रसार करने में जुटी है, अन्य पार्टियां भी वर्चुअल तरीके से वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं। यहां की चुनावी खबरों से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/AZrQvKW55U
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





