भारत

जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
13 Dec 2020 5:48 PM IST
जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव
x

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।"

हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. गुरुवार को अपने बंगाल दौरे के बीच जब जेपी नड्डा डायमंड हार्बर जा रहे थे, तब उनके काफिले पर हमला किया गया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि ये हमला टीएमसी समर्थकों द्वारा किया गया है. इस दौरान जेपी नड्डा की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, उनके अलावा कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी हमला हुआ.


जेपी नड्डा एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं, उनके पास जेड+ सुरक्षा है. ऐसे में बीजेपी की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि बंगाल में कोई अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है, ऐसे में कानून व्यवस्था का क्या हाल है. जेपी नड्डा पर हुए हमले की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कड़ी निंदा की थी. साथ ही गृह मंत्रालय पूरे मामले में एक्टिव हो गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story