भारत
गरीबों को थोड़ा राशन देकर भाजपा के लोग चुनावी लाभ लेने पर तुले: मायावती
jantaserishta.com
16 May 2024 11:06 AM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को राशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीबों को थोड़ा राशन देकर भाजपा के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं।
मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी 'भाजपा एंड कम्पनी' के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं है क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा कि लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। अतः इसके बदले वोट मांगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूं फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





