
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में होने जा रही है। इसमें भाजपा के दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के लिए सांसदों को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं। बैठक में संसद के बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संसद में जारी गतिरोध और विपक्षी दलों के हमलों पर पलटवार करने की जवाबी रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
हालांकि, सूत्रों की माने तो संसद में जारी गतिरोध के आज खत्म होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ, तो फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा शुरू हो सकती है। इसे लेकर भी भाजपा संसदीय दल की बैठक में रणनीति पर बात हो सकती है।
Tagsभाजपा संसदीय दल बैठकभाजपासंसद भवन परिसरसंसददिल्लीBJP Parliamentary Party MeetingBJPParliament House ComplexParliamentDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





