भारत

भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी

jantaserishta.com
20 Dec 2022 10:24 AM IST
भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| संसद के शीतकालीन सत्र की बची हुई शेष अवधि के लिए रणनीति बनाने के मकसद से मंगलवार सुबह भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है। संसद भवन परिसर में होने वाली संसदीय दल की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। बैठक में पार्टी के लोक सभा एवं राज्य सभा के सांसद भी शामिल होंगे। संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले, भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक पिछले सप्ताह बुधवार, 14 दिसंबर को हुई थी। पिछले बुधवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसदों ने गुजरात विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था। इसी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विजय का श्रेय गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को देते हुए जमकर उनकी तारीफ की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story