भारत

भाजपा संसदीय दल की बैठक

jantaserishta.com
8 Aug 2023 9:53 AM IST
भाजपा संसदीय दल की बैठक
x
नई दिल्ली: भाजपा संसदीय दल की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बीजेपी की पुख्ता तैयारी
वेस्ट यूपी की मिट्टी से सियासी फसल काटने की बीजेपी की पुख्ता तैयारी हैं। `मेरी माटी मेरा देश` अभियान के तहत यूं तो देश के हर ब्लाक से वहां की मिट्टी का एक एक कलश लाया जाएगा लेकिन यूपी के हर ब्लॉक से दो कलश में भरकर मिट्टी देश और प्रदेश की राजधानी भेजी जाएगी। एक कलश लखनऊ और दूसरा दिल्ली जाएगा। दिल्ली में पीएम 27 अगस्त को इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। समापन 31 अगस्त को होगा। हालांकि यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर होंगे। लेकिन इसमें सहयोग बीजेपी कार्यकर्ता भी करेंगे। आयोजन के लिए जिलों में बीजेपी सांसद जिला अधिकारियों से समन्वय करेंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही बीजेपी वर्करों को निर्देश दे चुके है कि यह कार्यक्रम सरकार का है, लेकिन जन भागीदारी से इसे सफल बनाएं। इसलिए बीजेपी जनभागीदारी के नाम पर सियासी फायदा उठाने उठाने का मौका शायद ही गवाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story