भारत

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य लालपुरा का एनसीएम अध्यक्ष बने रहना नियमों का उल्लंघन: आप

jantaserishta.com
24 Oct 2022 8:10 AM IST
भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य लालपुरा का एनसीएम अध्यक्ष बने रहना नियमों का उल्लंघन: आप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को पद से हटाने की मांग उठाई। आप के मुताबिक, लालपुरा भाजपा के सबसे बड़े राजनीतिक निकाय 'संसदीय बोर्ड' के साथ-साथ भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति के भी सदस्य हैं। सेंट्रल सर्वेट नियमों के मुताबिक, पब्लिक सर्वेट किसी विशेष राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हो सकता है। ऐसे में इन्हें संवैधानिक पद से हटाया जाए। इस मसले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से कहा, "वह
भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, जो सेंट्रल सर्वेट नियमों का उल्लंघन है। गृहमंत्री अमित शाह और सेंट्रल विजिलेंस कमिशन को शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि वह तुरंत पद से हटने चाहिए। वह कमीशन का सितंबर 2021 में अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा देकर भाजपा से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, चुनाव हारने के बाद दोबारा अध्यक्ष बन गए।"
उन्होंने कहा, "संवैधानिक संस्था नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा हैं। यह एक स्वायत्त कमीशन है, जिसके पास सभी तरीके की शिकायत और ज्यादातर पेचीदा मामले आते हैं। ऐसी संस्था का अध्यक्ष पूरी तरह से निष्पक्ष होना चाहिए। उसका राजनीति और राजनीतिक पार्टियों से कोई ताल्लुकात नहीं होना चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story