भारत

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, दिल्ली के नए CM के नाम पर लग सकती है मुहर

jantaserishta.com
19 Feb 2025 12:42 PM IST
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, दिल्ली के नए CM के नाम पर लग सकती है मुहर
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है. बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा. इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है. इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है.

दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं और फिल्मी सितारों के अलावा कुछ और खास मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. इनमें झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, महिला/पुरुष ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर और दिल्ली के किसान नेताओं के नाम शामिल है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथग्रहण समाहरों के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है. अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी को भी निमंत्रण भेजा गया है.
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र सामने आया है. दिल्ली के नए सीएम और उनका मंत्रीपरिषद कल दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे.
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही रही है. इससे पहले दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर में कई बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं. इन पोस्टर पर लिखा है- दिल्ली में बीजेपी सरकार.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story