भारत
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन एक्शन में, पांच जिलाध्यक्ष बदले
jantaserishta.com
7 Oct 2022 1:49 PM IST

x
फाइल फोटो
पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भी सिलसिला शुरू हो गया है, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है या फिर अन्य शिकायतें आई हैं।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की भाजपा समीक्षा कर रही है और ऐसे पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भी सिलसिला शुरू हो गया है, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है या फिर अन्य शिकायतें आई हैं। इसी क्रम में पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है और आने वाले दिनों में कई और पदाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। राज्य में अभी हाल ही में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में भाजपा को कुछ स्थानों पर उम्मीद के विपरीत हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी संगठन समीक्षा कर रही है कि आखिर इन इलाकों में पार्टी को हार का सामना क्यों करना पड़ा है।
पार्टी की ओर से की गई समीक्षा मे जो बातें सामने आई है उसी के आधार पर पांच जिला अध्यक्ष -- भिंड के नाथू सिंह गुर्जर, ग्वालियर नगर के कमल मखीजानी, गुना के गजेंद्र सिंह सिकरवार, अशोकनगर के उमेश रघुवंशी और कटनी के राम रतन पायल को उनके पदों से हटा दिया गया है। इन सभी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
यहां बताना लाजिमी होगा कि भाजपा को ग्वालियर और कटनी में महापौर पद पर हार का सामना करना पड़ा था, इसी तरह संगठन की कमान संभालने वाले नेताओं के संबंध में भी शिकायतें आई थी। उसी के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने यह बदलाव किए हैं।
पार्टी ने अब भिंड का जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, ग्वालियर नगर का अभय चौधरी, गुना का धर्मेंद्र सिकरवार, अशोकनगर का आलोक तिवारी और कटनी का दीपक सोनी को जिलाध्यक्ष बनाया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिला अध्यक्षों से लेकर अन्य पदाधिकारियों की भी कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है और कई पदाधिकारियों की कार्यशैली से संगठन संतुष्ट नहीं है, लिहाजा आने वाले दिनों में और भी कई बड़े बदलाव संभावित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





