भारत
बीजेपी संगठन ने मंत्रियो की लगाई ड्यूटी, 2 दिन जिलों का प्रवास कार्यक्रम बना
jantaserishta.com
18 Nov 2022 3:10 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| भाजपा ने संगठन स्तर पर प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के जिलों में दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निश्चित किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुशार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 18 व 19 नवम्बर को हरिद्वार जिले, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत 25 व 26 नवम्बर को नैनीताल जिले के प्रवास पर रहेंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 19 व 20 नवम्बर को उधमसिंह नगर, सतपाल महाराज 18 व 19 नवम्बर को कोटद्वार, श्रीमती रेखा आर्य 25 व 26 नवम्बर को टिहरी, प्रेम चंद अग्रवाल 22 व 23 नवम्बर को देहरादून जिले में प्रवास करेंगे।
इस दौरान प्रवास के प्रथम दिन मंत्री पार्टी के जिले संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के कामों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनेंगे।
इसके अतिरिक्त इस दिन वह किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता के आवास पर पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात व दोपहर का भोजन किसी बूथ या मंडल स्तर के पदाधिकारी के घर पर करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन सभी मंत्री जिले स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





