भारत
कोचीन कार्निवल के पुतले में पीएम से मिलते-जुलते चेहरे को लेकर बीजेपी का विरोध
jantaserishta.com
29 Dec 2022 5:51 PM IST

x
कोच्चि (आईएएनएस)| स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि प्रसिद्ध कोचीन कार्निवल में लगाए गए विशाल 'पप्पनजी' पुतले का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दिखता है। कार्निवाल फोर्ट कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है और पुतले का आवरण हटाए जाने पर चेहरा साफ दिखाई दिया, जिसे बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलता जुलता बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
कार्निवाल का रिवाज है कि नए साल का स्वागत करने पर आधी रात को 'पप्पनजी' को जलाया जाता है। स्थानीय भाजपा नेता प्रधानमंत्री के 'अपमान' को लेकर गुस्से में हैं, ताजा खबर यह है कि कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा है कि विशाल पुतले का चेहरा बदल दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





