भारत

भाजपा ने पदमपुर से प्रदीप पुरोहित को बनाया उम्मीदवार

jantaserishta.com
12 Nov 2022 11:28 AM IST
भाजपा ने पदमपुर से प्रदीप पुरोहित को बनाया उम्मीदवार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने ओडिशा के पदमपुर विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा किसान मोर्चे से जुड़े पुरोहित 2014 के विधान सभा चुनाव में पदमपुर से ही विधायक चुने गए थे लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अब पांच दिसंबर को पदमपुर विधान सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर से प्रदीप पुरोहित पर ही भरोसा जताया है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ओडिशा विधान सभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी ओडिशा विधान सभा उपचुनाव- 2022 के लिए पदमपुर से प्रदीप पुरोहित के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story