भारत
भाजपा ने गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
jantaserishta.com
11 July 2023 1:40 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा ने गोवा की एक सीट पर होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गोवा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े को राज्य सभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने गोवा से पार्टी के राज्य सभा उम्मीदवार के नाम को लेकर मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गोवा में होने वाले आगामी राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु सदानंद तनावड़े के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। आवश्यकता पड़ने पर 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है। हालांकि गोवा विधान सभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा उम्मीदवार का राज्य सभा चुनाव जीतना तय माना जा रहा है।
Tagsभाजपागोवा भाजपासदानंद तनावड़ेराज्यसभा उम्मीदवारबीजेपी राज्यसभा उम्मीदवारBJPGoa BJPSadanand TanavadeRajya Sabha CandidateBJP Rajya Sabha Candidate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





