भारत

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अपनी कर्मस्थली पटना, रोड शो...

jantaserishta.com
23 Dec 2025 2:32 PM IST
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अपनी कर्मस्थली पटना, रोड शो...
x
देखें वीडियो.
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार अपनी कर्मस्थली पटना पहुंचे। उसके बाद उनका रोड शो शुरू हो गया।
पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, जब वे हवाई अड्डा से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन एक खुले वाहन पर सवार हुए और उनका रोड शो शुरू हुआ। जिस वाहन पर वे सवार थे, उस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की भी मौजूदगी रही।
इस रोड शो में भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नबीन के समर्थन में जमकर नारे लगाए जा रहे हैं। इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से कहा, "आज का यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। आज बिहार के लिए बड़ा दिन है। बिहार में कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।"
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और फिर बेली रोड होते हुए उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे आयकर गोलंबर में जेपी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिलर स्कूल के मैदान में पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। नितिन नबीन के रोड शो को लेकर पटना में यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null