भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा

Nilmani Pal
18 Dec 2021 2:27 PM GMT
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा
x

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जो राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर डराने का काम रहे थे उन्हें अब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही विश्व स्तर पर भारत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का काम किया गया। देश में 135 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हरिद्वार में शनिवार को विजय संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित रोड शो में नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता वैक्सीनेशन को लेकर भ्रमित प्रचार कर रहे थे उन्हीं से आज हम पूछते हैं कि क्या उन्होंने वैक्सीनेशन करा लिया है। नड्डा ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान नौ माह के अंदर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करके एक के बजाय दो टीके तैयार कराए। जिनसे आज देशवाशी सुरक्षित हैं। कथित नेताओं ने इसे मोदी वैक्सीन कहकर लोगों को डराने का काम किया। आज उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

नड्डा ने कहा कि एक नेता तो मोदी से वैक्सीन का ही फार्मूला मांगने लगे। ऐसे नेता को क्या समझाएं कि फार्मूला किसे दिया जाता है। विजय संकल्प यात्रा के नाम से निकाले गए रोड शो में नड्डा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सांसद प्रदीप टम्टा, ज्योति प्रसाद गैरोला समेत अन्य नेता शामिल रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीते शुक्रवार को ही भूटान में सर्वोच्च पुरस्कार से मोदी को सम्मानित किया गया। दुनिया के कई देशों ने मोदी का स्वागत किया है और हमारे साथियों को देश मजबूत होता नहीं दिखता। ऐसे लोगों को क्या जवाब दिया जाए।

Next Story