भारत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के नेताओं के साथ करेंगे बैठक
jantaserishta.com
30 Sept 2023 5:53 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रात को राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के संग अहम बैठक करने जा रहे हैं। अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात तक दिल्ली वापस आ जाते हैं तो वह भी बैठक में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि आज की बैठक में राजस्थान में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लगभग तैयार कर लिया जाएगा, जिस पर रविवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।
हालांकि, नड्डा के आवास पर होने वाली राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक से पहले भी दिल्ली में बैठकों का दौर लगातार जारी है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शनिवार रात को होने वाली कोर ग्रुप की बैठक से पहले दिन में राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर चर्चा की। वसुंधरा से पहले केंद्रीय मंत्री एवं राज्य में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे अर्जुन राम मेघवाल और अलवर से लोकसभा सांसद महंत बालकनाथ ने भी प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की है।
Tagsभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजेपी नड्डाभाजपाराजस्थान भाजपाBJP National President JP NaddaJP NaddaBJPRajasthan BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





