भारत

कोलकाता पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, नवद्वीप से रथयात्राओं की करेंगे शुरुआत

Rounak Dey
6 Feb 2021 9:42 AM IST
कोलकाता पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, नवद्वीप से रथयात्राओं की करेंगे शुरुआत
x

ANI 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए जोर लगा रही भाजपा शनिवार से रथयात्राओं की शुरुआत करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इसके लिए शुक्रवार रात को कोलकाता पहुंच गए। वे नादिया जिले के नवद्वीप से पहली रथयात्रा की शुरुआत करेंगे।

भाजपा पूरे राज्य में ऐसी 5 रथयात्राएं निकालेगी। इस अभियान को भाजपा ने परिवर्तन यात्रा नाम दिया है। इसकी शुरुआत के लिए नवद्वीप को चुना गया है। यह 15वीं शताब्दी के संत चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। दो यात्राओं में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।
भाजपा 5 रथयात्राएं निकालेगी, इसे रुकवाने के लिए PIL दायर, विजयवर्गीय बोले- लोगों के बीच जाना हमारा मूलभूत अधिकार
पुलिस ने कहा- पब्लिक मीटिंग की इजाजत है, रथयात्रा की नहीं
रथ यात्रा के लिए परमिशन पर शुक्रवार शाम तक संशय बना रहा। भाजपा ने मार्च के लिए मंजूरी मिलने का दावा किया है। वहीं, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हमने जेपी नड्‌डा की पब्लिक रैली को मंजूरी दी है। रथयात्रा जैसे किसी इवेंट के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
घोष बोले- बंगाल में गेम चेंजर होंगी रथयात्राएं
इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल भाजपा ने महीने भर चलने वाले इस आयोजन के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं के आने का प्रोग्राम है। राज्य सरकार ने इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए कहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ये रथयात्राएं पश्चिम बंगाल की राजनीति में गेम चेंजर साबित होंगी। इससे भाजपा के समर्थन में लहर चलेगी और ये TMC सरकार के ताबूत में आखिरी कील बनेंगी। इसी वजह से TMC अनुमति देने में देरी कर रही है।
Next Story