भारत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकाल मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

jantaserishta.com
3 April 2024 2:49 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकाल मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
x
उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने बुधवार को सपरिवार उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल से देश-प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए हैं। उन्होंने मंगलवार को शहडोल और जबलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह बुधवार को जबलपुर से उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर पहुंचकर अपने परिवार के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story