भारत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर
jantaserishta.com
30 Jun 2023 12:27 PM IST

x
इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। नड्डा विशेष विमान से इंदौर पहुॅचे, जहां उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अगवानी की।
नड्डा का खरगोन में महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा विशेष विमान से इंदौर पहुॅचे। हवाई अडडे पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया, उसके बाद नड्डा हेलीकॉप्टर से खरगोन की ओर रवाना हुए। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत खरगोन प्रवास पर हैं। नड्डा खरगोन के औरंगपुरा से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। मेला मैदान कसरावद रोड खरगोन पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित रोगियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
Tagsजेपी नड्डाभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षभाजपामध्य प्रदेशJP NaddaBJP National PresidentBJPMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





