भारत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की

jantaserishta.com
25 Nov 2021 9:39 AM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की
x

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के गोवा दौरे का आज दूसरा दिन है. जानकारी के मुताबिक, नड्डा आज उत्तरी गोवा के सत्तारी और बिचोलिम में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
बता दें, गोवा में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है. वहीं, नड्डा आज चुनावी मुहिम में लगे कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे. बता दें, गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे में चुनाव प्रभारी, राज्य प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के आला नेताओं के साथ बैठक कर राज्य की चुनावी परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे और साथ ही पार्टी की चुनावी रणनीति और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी खाच बातचीत करेंगे।
बता दें, नड्डा डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरे और बाद में पणजी गए. जहां उन्होंने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के पहले दिन डॉक्टरों के एक सम्मेलन को संबोधित किया. ये कार्यक्रम बीजेपी के गोवा मेडिकल सेल द्वारा आयोजित किया गया था. इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे, गोवा बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ शेखर सालकर मौजूद थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story