बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय की फिसली जुबान, सिंधिया को मुख्यमंत्री बताकर यूं सुधारी गलती, देखें वीडियो

इंदौर: मध्यप्रदेश (MP) में मुख्यमंत्री (CM) के बदलाव की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई. यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को गलती से मुख्यमंत्री कह दिया. इस संबोधन के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि शायद यह भगवान की इच्छा है, इसलिए मेरे मुंह से मुख्यमंत्री शब्द निकल गया है. भगवान चाह रहा है तो मुख्यमंत्री बन जाओ.
MP में नेतृत्व परिवर्तन को हवा तो नहीं दे रहे कैलाश विजयवर्गीय! मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को कह दिया मुख्यमंत्री,कहा शायद ये भगवान की इच्छा है इसलिए मेरे मुंह से निकला,कभी कभी ऊपर से सप्तऋषि निकलते हैं और वो कहते हैं ऐसा ही हो @KailashOnline @yashodhararaje @Ramesh_Mendola #MPCM pic.twitter.com/Xo1w64kLsq
— Arun Trivedi News18MP (@ArunNews18mp) January 4, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





