भारत

7 नवंबर को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल

jantaserishta.com
6 Nov 2021 2:57 PM IST
7 नवंबर को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होने वाली है। इस दौरान सिंगल पॉलिटिकल रिजॉल्यूशन पास किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति भाजपा की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। कोरोना प्रतिबंधों के चलते दो साल के बाद रविवार को इसकी मीटिंग होने जा रही है।

पीएम भी करेंगे संबोधित
भाजपा में राष्ट्रीय और आर्थिक मुद्दों पर रिजॉल्यूशन पास करने की परंपरा रही है। पूरे दिन चलने वाली इस मीटिंग के दौरान इस साल सरकार द्वारा कोरोना से निपटने की तैयारियों, वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार और इकॉनमी को बेहतर करने वाली नीतियों के संबंध में चर्चा होने की संभावना है। वहीं कुछ लोग इस मीटिंग में वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। अरुण सिंह ने बताया कि इस मीटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी संबोधित करेंगे।
महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी
अरुण सिंह के मुताबिक मीटिंग के दौरान मुख्य एजेंडा, पंजाब, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण योजनाएं शामिल रहेंगी। अरुण सिंह ने बताया कि कोरोना के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है, उसे भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। साथ ही कुछ दिन पहले 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का जो माइल स्टोन प्राप्त किया गया है, उसे भी इसका हिस्सा बनाया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story