बीजेपी सांसद की चेतावनी, एमएनएस चीफ राज ठाकरे की अयोध्या में एंट्री नहीं होने दूंगा

लखनऊ: कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या में ना घुसने देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या आने से पहले राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सलाह दी है कि जब तक वह माफी नहीं मांग लेते उनसे मुलाकात नहीं करनी चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि राम मंदिर आंदोलन से ठाकरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए आने वाले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





