भारत

भाजपा सांसद का मोबाइल और पति-पत्नी को लेकर हैरान करने वाला बयान, VIDEO

jantaserishta.com
10 Nov 2024 10:42 AM IST
भाजपा सांसद का मोबाइल और पति-पत्नी को लेकर हैरान करने वाला बयान, VIDEO
x
मंच पर बैठे थे राज्यपाल.
रीवा: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज की गोल्डन जुबली के मौके पर उन्होंने कहा कि 60 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते इस हद तक मोबाइल पर केंद्रित हो जाएंगे कि बच्चे भी ऑनलाइन पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि ये बच्चे स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डी के. सांसद का यह बयान सुनकर समारोह में मौजूद छात्र-छात्राओं और इंजीनियरों ने ठहाके लगाए.
कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप इस पर विचार करें. लोग कहते हैं कि पति और पत्नी एक बिस्तर में लेटते हैं तो एक का मुंह दक्षिण की ओर होता है, एक का उत्तर की ओर होता है. वे मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं. ये आपका बनाया हुआ यंत्र है, जिसने पति-पत्नी को एक दूसरे के सामने मुंह करने की बजाय एक-दूसरे के विपरीत दिशा में मुंह कर दिया.
सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि मैं सोच रहा था कि अब शादियां भी ऑनलाइन होने लगी हैं. अब पचास साठ साल बाद बच्चे भी ऑनलाइन पैदा होंगे. वो स्टील का बच्चा होगा या मांस और हड्डियों का बच्चा होगा.
उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने की आवश्यकता है कि हमारी मानवता, हमारा प्रेम, हमारा सौहार्द, हमारी सामाजिक एकता, हमारा ये एकत्रीकरण किस तरह से बरकरार रहे. हमारा सामाजिक जीवन किस तरह से बना रहे.
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र होने के नाते आपके सामने चुनौती है कि इस सामाजिक समस्या का समाधान आप किस तरह से निकालते हैं. आप शोधकर्ता हैं. इस तरह की प्रतिभाओं के सामने मैं ये प्रश्न छोड़कर जा रहा हूं कि सामाजिक मूल्यों की रक्षा आप किस तरह से कर सकेंगे. कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद थे.
यह पहली बार नहीं है जब जनार्दन मिश्रा अपने बयानों से सुर्खियों में आए हों, इससे पहले भी उन्होंने कई बयान दिए थे, जो सुर्खियों में रहे हैं. सांसद ने एक IAS अधिकारी को जिंदा गाड़ देने की धमकी दे दी थी. जनार्दन मिश्रा ने पहले रीवा के निगम आयुक्त सभाजीत यादव पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और लोगों से कहा था कि अगर वो आएं तो उनके आने की खबर दे दी जाए. वो कुदाल लेकर आएंगे और जमीन खोदकर सभाजीत यादव को उसमें जिंदा गाड़ देंगे. लोगों से भी कुदाल लेकर आने को कहा था.
वहीं सांसद का एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते नजर आए थे कि सरपंच को महंगाई का खर्चा जोड़कर 15 लाख तक का भ्रष्टाचार करने देना चाहिए. वहीं एक अन्य बयान में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं, एक बार हिलाते हैं तो 50 लाख, दूसरी बार में एक करोड़. जितनी बार हिलाएंगे घर ही घर मिलेंगे, इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे तो आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे, जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story