भारत

बीजेपी सांसद के भतीजे के साथ मारपीट, युवकों ने कार में की तोड़फोड़, अपहरण की हुई कोशिश

jantaserishta.com
28 Dec 2020 4:44 PM IST
बीजेपी सांसद के भतीजे के साथ मारपीट, युवकों ने कार में की तोड़फोड़, अपहरण की हुई कोशिश
x
बड़ी खबर.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में BJP सांसद राकेश सिंह के भतीजे की कार पर एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया. आरोप है कि नशे की हालत में युवकों ने पहले कार में तोड़फोड़ की और फिर सांसद के भतीजे तनिष्क सिंह के साथ मारपीट की. साथ ही छात्रों ने तनिष्क सिंह का अपहरण करने का प्रयास भी किया.

इस घटना में तनिष्क सिंह घायल हो गया. इस मामले को लेकर वेटरनरी कॉलेज के छात्रों पर आरोप लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि जबलपुर में सर्किट हाउस क्रमांक-2 के बाहर वाली रोड पर सोमवार रात को कुछ युवकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा मचाया.
इस दौरान अपनी इनोवा कार से जा रहे सांसद राकेश सिंह के भतीजे तनिष्क को रोका और मारपीट की. यही नहीं उसे अपनी गाड़ी पर बिठाकर रोड की तरफ ले गए. वहीं उसे मारपीट कर छोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है. सांसद के भाई लेखराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 12वीं में पढ़ता है. रात के 11 बजे वह सर्किट हाउस के पास से गुजर रहा था. तभी ये घटना घटी है.
घायल तनिष्क को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.आरोपियों की तलाश जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story