भारत

भाजपा सांसदों की बैठक शुरू, वित्त मंत्री बता रही हैं बजट की खूबियां

jantaserishta.com
3 Feb 2023 10:20 AM IST
भाजपा सांसदों की बैठक शुरू, वित्त मंत्री बता रही हैं बजट की खूबियां
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| बजट को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। शुक्रवार की यह बैठक पार्टी की तरफ से, खासतौर से अपने सभी सांसदों को बजट की खूबियों के बारे में बताने और उन प्वॉइंट्स की जानकारी देने के लिए बुलाई गई है, जिन्हें सांसदों को लेकर जनता के बीच जाना है। इसके साथ ही इन प्वॉइंट्स को लेकर भाजपा के सांसद सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर विरोधी दलों का जवाब भी देंगे। भाजपा सांसदों के इस बजट वर्कशॉप में पार्टी के लोक सभा और राज्य सभा सदस्य मौजूद है। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी सांसदों को आम बजट को लेकर ब्रीफ कर रही हैं। में बता रही हैं जिन्हें लेकर सांसदों को जनता के बीच जाना है।
दरअसल, भाजपा को यह लगता है कि सरकार के बजट में देश के आम आदमियों और समाज के विभिन्न तबकों को फायदा पहुंचाने वाली कई घोषणाएं की गई है, जिसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story