भारत
बीजेपी सांसद की कार हादसे का हुई शिकार, ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल
jantaserishta.com
18 Sept 2023 9:18 AM IST

x
सांसद समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। ड्राइवर
पटना: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें सांसद समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। ड्राइवर और सांसद सतीश दुबे के बॉडीगार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सड़क हादसा गांधी सेतु पर हुआ।
बताया जा रहा है कि कंटेनर से सांसद की गाड़ी टकराई थी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। खिड़की-दरवाजे सब चकनाचूर हो गए। इस दुर्घटना में सांसद सतीश दुबे बाल-बाल बच गए। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे के बाहर है। घटना गया घाट के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी के ड्राइवर ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मारी थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि, सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, इसकी जांच की जा रही है फिलहाल राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Tagsपटनापटना पुलिसराज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबेसांसदसतीश चंद्र दुबेPatnaPatna PoliceRajya Sabha MP Satish Chandra DubeyMPSatish Chandra Dubey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





