भारत

अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों और विधायकों ने राजघाट पर की प्रार्थना सभा

jantaserishta.com
5 Oct 2023 12:42 PM IST
अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों और विधायकों ने राजघाट पर की प्रार्थना सभा
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल सरकार को लेकर भाजपा और ज्यादा आक्रामक हो गई है। केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दिल्ली से आने वाले भाजपा के सांसदों और विधायकों ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर गुरुवार को प्रार्थना सभा कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा के मुताबिक, पार्टी के सांसदों और विधायकों ने दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलने के लिए राजघाट पर इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में दिल्ली से लोक सभा सांसद डॉ हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित पार्टी के दिल्ली के सांसदों और विधायकों ने प्रार्थना की।
भाजपा नेताओं ने दिल्ली की खराब हालत के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होनी तय है और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story