भारत

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को लिखा पत्र, नाक रगड़वाने को लेकर सामने आया था ये मामला

jantaserishta.com
14 March 2021 11:37 AM IST
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को लिखा पत्र, नाक रगड़वाने को लेकर सामने आया था ये मामला
x

फाइल फोटो 

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को पत्र लिखा है. उन्होंने बीसलपुर के पूर्व सीओ विनीत सिंह के अमानवीय व्यवहार को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की है.

पूर्व सीओ बीसलपुर विनीत सिंह पर निवर्तमान प्रधान के पति और पूर्व प्रधान संजीव अवस्थी से जबरन नाक रगड़वाने का आरोप है. इस मामले की शिकायत पर एसपी ने सीओ को मुख्यालय से अटैच किया था.
डीजीपी को लिखे पत्र में वरुण गांधी ने कहा- मेरे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के विकास खंड बिलसंडा (पीलीभीत) की ग्राम पंचायत मरौरी खास की निवर्तमान प्रधान के पति व पूर्व प्रधान संजीव अवस्थी के साथ सीओ वीसलपुर विनीत सिंह ने न सिर्फ गालीगलौच व दुर्व्यवहार किया बल्कि जबरन पैर छू कर नाक रगड़वाने का मामला मेरी जानकारी में आया है. यह बहुत ही निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला है.
पुलिस अधीक्षक ने एएसपी से इस मामले की जांच कराई थी. वह इसमें दोषी पाए गए थे जिसके बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया लेकिन कोई ठोस दंडात्मक कानूनी कार्रावई नहीं होने से क्षेत्र व जनपदवासियों में काफी रोष है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story