भारत

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा- सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है? पढ़े पूरा ट्वीट

jantaserishta.com
6 Aug 2022 4:26 PM IST
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा- सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है? पढ़े पूरा ट्वीट
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: अपनी ही पार्टी पर ताजा कटाक्ष करने में मशहूर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्ष को 'फ्री की रेवड़ी' वाले तंज का जवाब दिया है। पीलीभीत के सांसद ने ट्वीट किया कि जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर 'धन्यवाद' की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान पर भी तंज बोला। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा में कहा था फ्री की रेवड़ी वालों से सावधान रहना चाहिए। मामले में वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा किया। लिखा, "जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर 'धन्यवाद' की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है।"
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि मेहुल चौकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम फ्री की रेवड़ी सूची में सबसे ऊपर है। वो आगे लिखते हैं कि सरकारी धन पर पहला अधिकार किसका है?
वरुण गांधी ने वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड द्वारा सदन में पेश डाटा को भी ट्वीट में साझा किया। इसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि सरकार ने पिछले कुछ सालों में अरबपतियों को करोड़ों के लोन दिए और वे देश छोड़कर भाग निकले।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story