भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का बयान, हिंदुओं के पास एक ही विकल्प बचा है कि वे उन सभी लोगों की घर वापसी कराएं, देखें ये वीडियो

नई दिल्ली: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर विवाद छिड़ सकता है। 25 दिसंबर को अपने गृह राज्य कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में वह यह कहते दिख रहे हैं कि हिंदुओं के पास एक ही विकल्प है कि वे धर्म छोड़कर गए सभी लोगों की घर वापसी कराएं। एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो के मुताबिक तेजस्वी सूर्या कहते हैं, 'हिंदुओं के पास एक ही विकल्प बचा है कि वे उन सभी लोगों की घर वापसी कराएं, जो हिंदू धर्म को छोड़कर गए हैं। अपने मातृ धर्म को छोड़कर जाने वाले लोगों को वापस लाया जाना चाहिए।'
#WATCH Only option left for Hindus is to reconvert all those people who've gone out of the Hindu fold...those who've left their mother religion must be brought back.. My request is that every temple,mutt should've yearly targets for this:BJP MP Tejasvi Surya at an event on 25 Dec pic.twitter.com/8drw0lfKAh
— ANI (@ANI) December 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





