भारत

पथराव और हिंसा! बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अमित शाह को लिखा पत्र, केंद्रीय फोर्स को तैनात करने की मांग की

jantaserishta.com
11 Jun 2022 12:55 PM IST
पथराव और हिंसा! बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अमित शाह को लिखा पत्र, केंद्रीय फोर्स को तैनात करने की मांग की
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी के पश्चिम बंगाल उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। खान ने शाह से राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात करने की अपील की। उन्होंने अमित शाह से 'पश्चिम बंगाल को जलने से बचाने' की अपील की, यह कहते हुए कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। उन्होंने लिखा, "बंगाल के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आपको (अमित शाह) जल्द से जल्द केंद्रीय बल नियुक्त करना चाहिए और पश्चिम बंगाल की सुरक्षा उन्हें सौंपनी चाहिए ताकि राज्य के लोगों को दमनकारी और अत्याचारी सरकार से आजादी मिल सके।"

पत्र में खान ने शाह को राज्य की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "9 जून को हावड़ा में विरोध के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्ग को छह घंटे के लिए अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे बहुत सारे लोग प्रभावित हुए। इसी तरह 10 जून को पार्क सर्कस में भयानक स्थिति देखी गई, जबकि रोहिंग्या (मुस्लिम) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों ने डोमजुर पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों की पिटाई की।"
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने भवानीपुर के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हाल ही में एक जोड़े की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "यह वारदात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास हुई, सीएम राज्य विधानसभा में यहां से निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया।"
राज्य में व्याप्त विकट स्थिति की ओर इशारा करते हुए खान ने कहा कि लोग दुखी हैं और डरे हुए हैं, क्योंकि वातावरण तनावपूर्ण है और राज्य में स्थिति बेकाबू है। उन्होंने दावा किया कि 'रोहिंग्या घुसपैठ' बढ़ने से राज्य में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार रोहिंग्याओं को मोहरा बनाकर लोगों पर अत्याचार कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story