भारत

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, इस एक्ट्रेस को बताया SEX वर्कर, मचा बवाल

jantaserishta.com
28 Jan 2021 9:27 AM IST
बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, इस एक्ट्रेस को बताया SEX वर्कर, मचा बवाल
x

अभिनेत्री सायनी घोष के शिवलिंग और देवी सरस्वती को लेकर किए गए अभद्र टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सौमित्र खान ने उन्हें बताया सेक्स वर्कर बताया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी के साइकिल देने के जवाब में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने बंगाल के हर घर-घर में एक स्कूटी और नौकरी देने का वादा किया.

पूर्व बर्दवान जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सायनी घोष जैसे कुछ आर्टिस्ट शिवलिंग और मां सरस्वती को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हैं और विवादित बातें करते हैं. मैं ऐसा मानता हूं कि माता सरस्वती और शिवलिंग का अपमान करने वाले लोग ही असल में सेक्स वर्कर हैं.
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का आड़े हाथों लेते हुए जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो सिर्फ साइकिल दे रही है, लेकिन हम लोग सत्ता में आएंगे तो प्रत्येक घर में स्कूटी और प्रत्येक घर में एक नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे.
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, 'फिल्म अभिनेत्री सायनी घोष ने देवी सरस्वती को सेक्स वर्कर कहा है, मैं कहता हूं कि सायनी घोष ओरिजिनल सेक्स वर्कर हैं और ये कहने के लिए मेरे खिलाफ चाहे तो आप केस कर सकते हैं. ममता बनर्जी को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं रहेगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story